लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला फुटबाल संघ, लोहरदगा की बैठक सांसद सह जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में 17 जुलाई से शुरू होने वाली जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टीमों के कोच, मैनेजर एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि इस वर्ष 'ए डिवीजन' में नौ, 'बी डिवीजन' में नौ और महिला वर्ग में सात टीमें भाग लेंगी। 'ए डिवीजन' की अंतिम दो टीमें अगले वर्ष 'बी डिवीजन' में चली जाएंगी, जबकि 'बी डिवीजन' की विजेता टीम 'ए डिवीजन' के लिए क्वालिफाई करेगी। सभी टीमों को निर्धारित समय पर पूर्ण खेल सामग्री के साथ मैदान में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।इस वर्ष लीग प्रतियोगिता के माध्यम से नशामुक्ति और रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक...