लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित विराजपुर जंगल में अवैध रूप से लकड़ी की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जंगल में पिछले एक महीने से लगातार लकड़ी काटी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जंगल में लकड़ी काट रही महिलाओं को पकड़ा और उनके पास से काटी गई लकड़ी बरामद की। वन विभाग की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जंगल में बिना अनुमति लकड़ी काटना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों से वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अवैध रूप से लकड़ी काटते हुए पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करने ...