लोहरदगा, अक्टूबर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहरी क्षेत्र अपराधियों ने एक बार फिर दस्तक देते हुए छड सीमेंट दुकान में दहशत फैलाने के ख्याल से गोली चलाई है। इससे दुकान के केबिन का शीशा टूट गया है। घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार सुबह लगी जब उन्होंने दुकान खोली। गनीमत रही कि जिस समय अपराधियों ने गोली चलाई उस समय दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था। दुकान का स्टाफ बाद में आकर दुकान का शटर बन्द कर चला गया पर उसे घटना की जानकारी नहीं हुई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब दुकानदार ने दुकान के केबिन का शीशा टूटा हुआ पाया। जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित हार्डवेयर दुकान में गोली चलाई गई है। गत कुछ दिन पूर्व सीमेंट व्यवसायी राजेंद्र वर्मा से राहुल सिंह गिरोह के नाम पर लेवी की मांग की गई थी। इसके पश्चात यह ग...