Lohardaga News: अजीत भगत कुश्ती संघ के अध्यक्ष, पप्पू साहू सचिव बने
लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अजीत भगत को अध्यक्ष, पप्पू कुमार साहू को सचिव एवं रामकिशोर टाना भगत को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी प्रक्रियाएं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक बबलू कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।पद ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत भगत ने कहा कि लोहरदगा में कुश्ती को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्रयास होगा। संघ के नए पदाधिकारियों ने लोहरदगा में कुश्ती खेल के विकास, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जिला स्तर पर नियमित प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं कोचिंग कैंप का आयोजन का संकल्प लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.