लोहरदगा, सितम्बर 27 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र स्थित मदरसा हस्मतुर रजा में रविवार को अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निर्वाचित सदर मोख्तार अंसारी, सचिव अजहरुद्दीन अंसारी समेत अंजुमन के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मौके पर मौलाना रियाज अहमद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी भाईचारा बनाए रखने, सभी के साथ कुशल व्यवहार करने तथा अंजुमन इस्लामिया के आय-व्यय का पारदर्शी तरीके से पूरा हिसाब रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिम्मेवार लोगों को समाज के सभी वर्गों के हित का ध्यान रखना चाहिए। इस्लाम में पड़ोसी भूखा न सोए, इसका ख्याल रखने की सीख दी गई है। सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहें तथा समाज के विकास में अपनी भूमिका न...