नई दिल्ली, जुलाई 20 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'लॉकअप' (सीजन-2) के हालिया एपिसोड में राम कपूर का श्रेया कालरा को किस करना विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर राम कपूर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मालूम हो कि श्रेया कपूर को एक टास्क के दौरान राम कपूर ने लगातार कई बार माथे और गाल पर किस किया था। जब राम कपूर ने इसके बाद उन्हें लीडर नहीं चुना तो शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत में इस बारे में श्रेया ने अपनी निराशा जाहिर की। सोशल मीडिया पर राम कपूर की ट्रोलिंग के दौरान उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने उनका बचान करते हुए कहा- न तो वह छिछोरे हैं, ना ही ठरकी हैं।राम कपूर के बचाव में आईं पत्नी गौतमी श्रेया कपूर के बयान के बाद जब सोशल मीडिया पर गौतम की ट्रोलिंग होने लगी, तो उसके कुछ ही देर बाद गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक ...