नई दिल्ली, जुलाई 18 -- टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने रियलिटी टीवी शो 'लॉकअप सीजन 2' के हालिया एपिसोड में अपनी जिंदगी के सबसे स्याह राजों में से एक पर से पर्दा उठाया। जिस वक्त हर्षद अपना यह डार्क सीक्रेट बता रहे थे, तब वह खुद भी बहुत भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे। हर्षद चोपड़ा की जिंदगी का यह शॉकिंग सीक्रेट सुनकर बाकी खिलाड़ियों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। किस्सा उनकी पहली रिलेशनशिप का था, जिसे लेकर वह बहुत ज्यादा सीरियस और शायद पॉजेसिव भी थे। हर्षद ने बताया कि उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी।हर्षद ने की थी जान देने की कोशिश लंबे वक्त तक टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा रहे एक्टर हर्षद चोपड़ा ने सीने पर पत्थर रखकर अपनी पहली रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बताया। हर्षद चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि...