नई दिल्ली, जुलाई 19 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो लॉकअप (सीजन-2) से कंटेस्टेंट योगेश रावत की छुट्टी हो गई है। योगेश इस सीजन के कुछ सबसे चर्चित खिलाड़ियों में गिने जा रहे थे, लेकिन इस हफ्ते वह एविक्ट हो गए हैं। योगेश एमटीवी रोडीज और स्प्लिट्सविला के फाइनलिस्ट रह चुके हैं और एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। फराह खान और रितेश देशमुख होस्टेड रियलिटी शो लॉकअप 2 में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। हर एविक्शन की तरह इस पर भी लोगों की मिली जुली राय है, कोई इसे अनफेयर बता रहा है, तो किसी का कहना है कि योगेश को बहुत पहले बाहर हो जाना चाहिए था।लॉकअप-2 से एविक्ट हुए योगेश रावत एक सोशल मीडिया यूजर ने X पर लिखा- मेरे लिए लॉकअप खत्म हो गया है। यह अभी तक का सबसे बायस्ड और पहले से तय किया जा चुका रिय...