नई दिल्ली, जुलाई 5 -- लॉकअप का दूसरा सीजन ऑडियंस के बीच कंटेस्टेंट के खुलासों की वजह से छाया हुआ है। पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने अपने और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के तलाक के बारे में बात कर हर किसी को चौंका दिया था। अब शो में उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बातें हो रही हैं। हाल में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो में दूसरे कंटेस्टेंट से बातें करते हुए बताया था कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्सुअल हैं। इस खुलासे ने शो देखने वाली ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने खुद स्वीकार कर लिया है कि गौरव खन्ना से शादी से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।आकांक्षा चमोला की सेक्सुअलिटी पर उठा सवाल पिछले हफ्ते के एपिसोड में श्रेया कालरा ने आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने का ये सीक्रेट शो शुरू होने के दौरान स्टेज के पीछे से सुन लिया था। शो के दौरान उन्हो...