नई दिल्ली, जुलाई 21 -- लॉक अप 2 काफी चर्चा में है। शो में रोज नए हंगामे देखने को मिलते हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी गुस्से में हैं। इतना ही नहीं इस प्रोमो को देखकर सभी हर्षद चोपड़ा पर गुस्सा कर रहे हैं क्योंकि हर्षद, श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाते हैं।शिवांगी और श्रेया में लड़ाई दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स को 2 गैंग में डिवाइड किया जाता है जिसमें से एक टीम को शिवांगी जोशी और दूसरी को आकांक्षा चमोला लीड करती हैं। शिवांगी की गैंग सारे टास्क जीतती हैं और पूरे हफ्ते के लिए सेफ हो जाती है। अपकमिंग प्रोमो में दिखाया गया है कि श्रेया कालरा और शिवांगी के बीच लड़ाई हो जाती है खाने को लेकर। श्रेया बोलती हैं कि वह अकेले खाना चाहती हैं, लेकिन शिवांगी बोलती हैं कि सबके साथ हॉल में बैठकर खाओ। यह भी पढ़ें- शिवांगी के कैरेक्टर...