नई दिल्ली, जुलाई 26 -- 'लॉकअप 2' में हर हफ्ते कोई न कोई सेलिब्रिटी एलिमिनेशन से बचने के लिए अपना कोई पर्सनल सीक्रेट रिवील करता है। इस बार पामेला सेरेना और सूफी मोतीवाला को अपना सबसे बड़ा सीक्रेट बताकर कॉम्पिटिशन में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिला। ऐसे में पामेला ने इस मौका का पूरा फायदा उठाया है और बताया कि जब वो स्टूडेंट थीं तो क्रिकेट पर सट्टा लगाती थीं।पामेला सेरेना कैसे लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा? जब पामेला से अपना सीक्रेट बताने के लिए कहा गया, तो स्क्रीन पर 'मैच फिक्सिंग' शब्द दिखाई दिया। ये शब्द पढ़ते ही पामेला बुरी तरह घबरा गईं। फिर उन्होंने बताया कि जब वो स्टूडेंट थीं तब उनका एक दोस्त था जो कई क्रिकेटर्स के संपर्क में था। उस दोस्त के जरिए ही उन्हें अंदर की खबर मिलती थी और वो इस खबर का इस्तेमाल करके सट्टा लगाती थीं। OTT Series: धम...