नई दिल्ली, जून 19 -- भारतीय सेना ने एक बार फिर दरियादिली की मिसाल पेश की है। भरता और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास सेना ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया। इस दौरान सीमा पर एक बेहद दुर्लभ नजारा भी देखने को मिला, जब दोनों देशों के बीच जारी कड़वाहट के बीच भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारी हाथ मिलाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी शख्स को पाक अधिकारियों को सौंपते समय मेजर रैंक के अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से हाथ मिलाया। भारतीय सेना ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और लोग सेना के इस जेस्चर की तारीफ जमकर तारीफ कर रहे है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, इसके बाद चीन की बारी; LoC के लिए ड्रोन योद्धा तैयारभा...