नई दिल्ली, मई 9 -- LNMU PAT Phd Entrace Exam Result OUT : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। कुल 33.27 फीसदी परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। कुल 23 विषयों में 831 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, जबकि परीक्षा में कुल दो हजार 498 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पीएटी का परिणाम लनामिवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार दर्शनशास्त्र विषय में सर्वाधिक 95 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस विषय में कुल 20 परीक्षार्थियों में 19 सफल हुए हैं। सबसे कम 6.06 फीसदी रिजल्ट राजनीति विज्ञान विषय में हुआ है। इस विषय में कुल 132 परीक्षार्थियों में मात्र आठ को ही सफलता मिल ...