मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- बिहार के मु्जफ्फरपुर में एक रिटायर अंडर सेक्रेट्री की जमीन हड़प ली गई। इस मामले में भी बेलसंड के लोजपा आरवी विधायक अमित रानू का कनेक्शन उजागर हुआ है। इस मामले में गलत तरीके जमीन का म्यूटेशन करने के आरोप में मुशहरी अंचलाधिकारी को पुलिस ने नोटिस भेजा है। हालांकि नोटिस सर्व होने के बाद सीओ साहब छुट्टी पर चले गए हैं। सेवानिवृत्त अवर सचिव विजय कुमार की 15 करोड़ की भूमि का फर्जी केवाला के आधार पर हाजीपुर के कृष्णनंदन पासवान के नाम पर कराए गए दाखिल-खारिज को डीसीएलआर पूर्वी ने निरस्त कर दिया है। अमित रानू के भाई के नाम दाखिल जमीन का म्यूटेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मामला अहियापुर के सहबाजपुर सलेम गांव का है। यहां के निवासी रिटायर अवर सचिव विजय कुमार की पैतृक 70 डिसमिल भूमि का फर्जी केवाला हाजीपुर के सले...