नई दिल्ली, मार्च 10 -- Stock Market Today Live 10 March 12:45 PM: शेयर मार्केट की चाल फिर सुस्त हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स अब 78000 के नीचे आ गया है। हालांकि, अभी भी इसमें बढ़त 395 अंकों की है। जबकि, निफ्टी 150 अंक ऊपर 24178 पर है। एनएसई पर ट्रेड कर रहे 3170 शेयरों में से 2483 हरे निशान पर हैं। जबकि, केवल 589 ही लाल हैं। 98 की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। Stock Market Today Live 10 March 11:15 AM:शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर सुधरने लगी है। बीएसई का सेंसेक्स अब 78170 पर पहुंच गया है। इसमें बढ़त 604 अंकों की है। जबकि, निफ्टी 203 अंक ऊपर 24231 पर है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज में बढ़त है। ऑटो इंडेक्स में 2.32 पर्सेंट की तेजी है। आईटी इंडेक्स लाल है। मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक...