नई दिल्ली, मार्च 9 -- Share Market Live Updates 9 March 9:25 AM : शेयर मार्केट में आज सुनामी है। सेंसेक्स 2366 अंक नीचे 76552 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 717 अंकों का गोता लगाकर 23732 पर आ गया है। सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल हैं। इंडिगो 8पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर टॉप लूजर है। टाटा स्टील में 5.59%, मारुति में 5.40%, इटरनल 5.19% टूटा है। भारतीय रुपया भी 0.50% या 46 पैसे गिरकर 92.1975 प्रति यूएस डॉलर पर खुला। Share Market Live Updates 9 March 9:20 AM: शेयर मार्केट में आज सुनामी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2170 अंक नीचे 76748 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 672 अंकों का गोता लगाकर 23772 पर आ गया है। एनएसई पर केवल 249 शेयर ही हरे निशान पर है। 2190 में गिरावट है। 403 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं। S...