नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Share Market Today Live 23 July 10:50 AM: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स में गिरावट केवल 59 अंकों की रह गई है और यह 76695 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल सबसे ऊपर है। इसमें पौने चार फीसद की बढ़त है। अब यह 294 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Share Market Today Live 23 July 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 239 अंकों के नुकसान के साथ 76515 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी 50 ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 91 अंकों की गिरावट के साथ 23904 के स्तर से की। Share Market Today Live 23 July 7:45 AM: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के बाजारों से मिले-जुले संक...