नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Share Market Today Live 23 July 12:50 AM: शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर बिगड़ गई है। सेंसेक्स 519 अंकों की गिरावट के साथ 76236 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 160 अंक नीचे 23836 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप लूजर में अडानी एंटरप्राइजेज 3.86 पर्सेंट नीचे 3026.30 रुपये पर आ गया है। नेस्ले की हालत भी खराब है। इसमें 3 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। सिप्ला भी 3.02 प्रतिशत टूटकर 1372.40 रुपये पर आ गया है। Share Market Today Live 23 July 10:50 AM: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स में गिरावट केवल 59 अंकों की रह गई है और यह 76695 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल सबसे ऊपर है। इसमें पौने चार फीसद की बढ़त है। अब यह 294 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Share Market Today Live 23 July 9:15 AM: शेयर मार्केट क...