पटना, अप्रैल 11 -- Bihar Government Formation LIVE: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इससे पहले पटना के एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मेल-मुलाकातों का दौर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता सीएम नीतीश से मिलने शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे। इनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत अन्य नेता शामिल हैं। वहीं, नीतीश से मिलने के बाद विजय सिन्हा लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के कई वरीय नेताओं और विधायकों का भी सीएम आवास पर आना-जाना लगा हुआ है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी सीएम आवास में ...