नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Share Market Today Live 24 July 12:30 PM: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 642 अंकों की रिकवरी कर चुका है। अब यह 274 अंक नीचे 76116 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में ट्रेंट 1.11 पर्सेंट ऊपर है। उचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति, कोटक बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक टॉप गेनर हैं। Share Market Today Live 24 July 9:15 AM: कच्चे तेल की आग में झुलस कर भारतीय शेयर मार्केट आज लाल है। लगातार पांचवें दिन भी दलाल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76000 से भी नीचे आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 23700 से भी नीचे है। बीएसई के निवेशकों काे चंद मिनट में ही 3 लाख करोड़ से अधिक की चमत लगी। इस पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ...