पटना, जुलाई 22 -- Patna Students Protest LIVE: नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में हुए उग्र प्रदर्शन से पूरे दिन बवाल की स्थिति रही। डाकबंगला चौराहा पर शाम में फिर से हालात बेकाबू हो गए। लाठीचार्ज से भड़के छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दाग दिए। इस घटना में कई छात्र और पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बुधवार को पटना में उग्र प्रदर्शन हुआ। पटना में स्टूडेंट्स गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा, कोतवाली थाना होते हुए राजभवन सड़क तक पहुंचा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास से...