नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पार्टी में टूटफूट, अपनों को एकजुट रखने की चुनौती, अदालती चक्कर, जज के साथ टकराव... एक तरफ जब आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल चौतरफा मुसीबतों से घिरे हुए तब दूसरी तरफ गुजरात से उनके लिए खुशखबरी की कुछ फुहारें जरूर हैं। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भी भगवा दल के सबसे प्रचंड गढ़ में 'आप' ने कुछ सीटों पर जीत हासिल करके एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शुरुआती कुछ घंटों की मतगणना में ही पार्टी को कई तालुका पंचायत, नगर पालिकाओं और अन्य निकायों में कुछ सीटें मिल गईं।यहां देखिए कहां-कहां AAP की जीत LIVE -आम आमदी पार्टी के उम्मीदवार ने जूनागढ़ जिला पंचायत के मालीहाटी तालुका की अमरापुर सीट से जीत दर्ज की है। -मोरबी जिले के हलवाद तालुका पंचायत की चरदवा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार...