नई दिल्ली, मई 10 -- Lifelong Electronics ROAR Projector Review: आजकल लोग बड़े स्मार्ट टीवी की जगह प्रोजेक्टर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वजह साफ है, कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस। पिछले करीब एक महीने से हमने इस प्रोजेक्टर को इस्तेमाल किया इस दौरान मैंने इस पर आईपीएल मैच देखे, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और YouTube पर कई मूवी और वेब सीरीज स्ट्रीम कीं, साथ ही Karaoke पार्टी भी की। शुरुआत में लगा था कि यह भी बाकी सस्ते प्रोजेक्टर की तरह सिर्फ बड़े-बड़े फीचर्स वाला प्रोडक्ट होगा, लेकिन इस्तेमाल करने के बाद इसका बड़ी स्क्रीन वाला एक्सपीरियंस, तेज साउंड और आसान एंड्रायड फीचर्स काफी अच्छे लगे। कंपनी इस प्रोजेक्टर के साथ 20W स्पीकर, 1080P और 4K सपोर्ट, एंड्रायड OTT Apps और दो Karaoke Mic देती है। लेकिन, क्या ये...