नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को ट्रेडिंग होगी तब निवेशकों की नजर दो बड़े शेयरों पर होगी। ये दो शेयर LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन) और ICICI बैंक के हैं। दरअसल, एक बड़ी डील को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मंजूरी दी है। ये डील एलआईसी और ICICI बैंक से जुड़ी हुई है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।LIC-ICICI बैंक डील केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एलआईसी को ICICI बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह डील RBI के मंजूरी पत्र मिलने के एक साल के भीतर पूरी होगी। ICICI बैंक ने भारतीय शेयर बाजार को RBI के मंजूरी पत्र के बारे में जानकारी दी। बैंक ने बताया, "4 सितंबर 2026 को रात 9:09 बजे ICICI बैंक लिमिटेड (बैंक) को आरबीआई के उसी दिन के पत्र की एक कॉपी मिली। यह पत्र लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडि...