नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- LIC Junior Assistant Recruitment 2026: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने वर्ष 2026 के लिए 'जूनियर असिस्टेंट' के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर में कुल 180 पदों को भरा जाएगा। एलआईसी एचएफएल ने आज, यानी 16 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन की विंडो खोल दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।पदों की डिटेल्स और वेतनमान जूनियर असिस्टेंट के इन 180 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी लाभ मिलेंगे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों का वार्षिक पै...