नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- टेक कंपनी Lenovo ने अपनी Yoga Tab सीरीज में दो नए प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Yoga Tab Gen 2 और Yoga Tab Plus Gen 2 को IFA 2026 के दौरान पेश किया है। दोनों टैबलेट में हाई-रिफ्रेश-रेट 4K डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि Lenovo इन डिवाइसेज के लिए 7 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। Yoga Tab Gen 2 में 11.1 इंच का 4K डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स तक है। हाई रिफ्रेश रेट और 4K रिजॉल्यूशन इसे वीडियो देखने, गेमिंग और क्रिएटिव कामों के लिए खास बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। टैबलेट को 8GB और 12GB RAM विकल्प...