नई दिल्ली, फरवरी 19 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण में साइबर अपराधियों ने गजब हमला किया है। वीसी का मोबाइल और अपर सचिव का फेसबुक आईडी हैक कर लिया। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मोबाइल नंबर से तमाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को मैसेज और क्यूआर कोड भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। किसी से 40 हजार रुपये तो किसी से 20 हजार और 48 हजार रुपये मांग की गई। इसी तरह अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नाम का फेसबुक हैक कर परिचियों से रुपये मांगे गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक दीपक सिंह से वीसी के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे गए। मैसेज का लहजा ऐसा था, मानो खुद उपाध्यक्ष किसी तत्काल आवश्यकता के लिए रकम मांग रहे हों। मैसेज में हैकर ने दो दिन बाद रुपए वापस कर देने की भी बात लिखी। हालांकि, जिन अधिकारियों को यह संदेश मिला, वे उपाध्यक्ष की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.