नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लेकिन कहते हैं कि यूपीएससी की राह जितनी कठिन है, इसकी मंजिल उतनी ही खूबसूरत होती है। सिविल सर्विसेज के इसी सफर के दौरान कई बार दो दिल भी आपस में जुड़ जाते हैं। ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प कहानी है आईएएस कपल साहिला हीर और नितिन कुमार सिंह सिंह की। आईएएस अधिकारी साहिला हीर और नितिन कुमार सिंह दोनों ही 218 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि साहिला हीर बिहार के बक्सर की जिलाधिकारी हैं, जबकि उनके पति आईएएस नितिन कुमार सिंह वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक हैं। बता दें कि दोनों की दोस्ती LBSNAA में हुई, फिर प्यार हो गया। साहिला हीर ने शादी के ग्राउंड पर न‍ितिन कुमार स‍िंह के ल‍िए त्रिपुरा कैडर छोड़ ब‍िहार में तबादला करवा ल‍िया था। चलिए आज...