नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Lakshmi Ji Ki Aarti: दीपावली पर मां लक्ष्मी की आरती की जाती है। पूजा के बाद आरती की जाती है। आपको बता दें कि लक्ष्मी जी की आरती में घंटी नहीं बजाते हैं, बिना ताली के शांति से इनकी आरती की जाती है। वहीं गणेश जी की आरती में घंटी बजाते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा आरती के बाद ह संपूर्ण मानी जाती है। इसके बिना अधूरी होती है। आरती के बाद मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि हमारे घर में स्थायी वास करो। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी और श्रीहरि जगदीश जी की आरती और हनुमानजी की आरती के साथ मां सरस्वती जी की आरती भी करनी चाहिए। दिवाली पर इनकी आरती खासतौर पर की जाती है। भविष्यपुराण में कहा गया है कि जिसके घर में शंख ध्वनि होती है वहां मा लक्ष्मी वहां डेरा डाल देती है। इसलिए इनकी आरती से पहले और बाद में शंख को बजाना चाहिए। शंख ध...