Lava Smart 4 भारत में लॉन्च, Rs.8499 में 5000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने अपनी Smart सीरीज का विस्तार करते हुए नया Lava Smart 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन में बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, Android 16 Go और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 8,499 रुपये रखी गई है और यह Lava के रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। Lava Smart 4 में 16.66cm यानी 6.56 इंच की qHD डिस्प्ले दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह स्क्रीन वीडियो देखने, सोशल मीडिया यूज करने, ऑनलाइन स्टडी और रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट है। फोन को Konark Gold और Ajanta Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- Amazon Sale: इन लैपटॉप्स पर छूट, प्रीमियम मॉडल Rs.180...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.