नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava International ने अपनी Bold सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो कम बजट में भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं। Lava Bold N2 5G की लॉन्च ऑफर के साथ कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी असल कीमत 12,999 रुपये है। फोन की सेल 9 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है। क...