नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Lathmar Holi 2026: ब्रज के प्रमुख धार्मिक नगरी में होली का उत्सव अब शुरू हो चुका है। ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना, नंदगांव, मथुरा,वृंदावन और गोकुल सहित प्रमुख तीर्थस्थलों पर आ चुके हैं। गुरूवार को ही श्री राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल धाम में श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली गई है। होली खेलने के लिए कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गांव रावल की महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथ में लट्ठ लेकर मंदिर प्रांगण में होली खेलने पहुंची। तो वहीं रसिया गीतों का गायन किया गया। दिव्य होली का साक्षी बनने के लिए कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अब आज यहां पर लठ्मार होली खेली जाएगी। नीचे विस्तार से जानें कि मथुरा में क...