नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Latest IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में एक ही बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी वर्सेस गुजरात टाइटन्स यानी जीटी मैच के बाद दिखा। हार के बावजूद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में अपने स्थान पर बरकरार है, जबकि आरसीबी को एक पायदान का फायदा हुआ है। शनिवार 25 अप्रैल को सभी टीमें सीजन के आधे-आधे लीग मैच खेल लेंगी। आरसीबी और जीटी के भी 7-7 मैच हो गए हैं। आरसीबी ने तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है। आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स अभी भी शीर्ष पर है, जो एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और एक बेनतीजा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हाफ स्टेज तक बटोर लिए...