लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में करीब 5 महीने से उधार पर मध्याह्न भोजन चल रहा है। अब जो स्थिति बनती जा रही है,स्कूलों में कभी भी मध्याह्न भोजन बंद हो सकता है, क्यों कि उधार लेकर मध्याह्न भोजन चलाना उनके लिए अब मुश्किल हो गया है। कई स्कूल के शिक्षको ने बताया कि अप्रैल महीने से ही मध्याह्न भोजन की राशि भुगतान नहीं हो पाया है। सिर्फ आश्वासन से शिक्षको को संतोष करना पड़ रहा है। मध्याह्न भोजन योजना की राशि कहां अटकी हुई है,यह पता नहीं चल पा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि दुकानदार अब उधार देना बंद कर दे रहे हैं,ऐसे में मध्याह्न भोजन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। विभाग को मध्याह्न भोजन चलाने में असमर्थ रहने के बारे में लिखित देने की तैयारी में भी कई शिक्षक जुट गए हैं। बीआरसी के...