लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह कल्याण विभाग की ओर से 399 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटने में देरी की जा रही है। छात्रों के अनुसार साइकिल आकर कल्याण विभाग में पड़ी है। प्रखंड के विभिन्न स्कूल के 1701 छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से साइकिल आपूर्ति कर दी गई है। उनमें से 1302 छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण कर दिया गया, लेकिन 399 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण में विलंब किया जा रहा है। कल्याण विभाग सूत्रों का कहना है कि साइकिल के पार्ट्स को फिट करने में देरी की जा रही है। इस कारण उन छात्रों को साइकिल बंटना संभव नहीं हो पा रहा है। कंपनी के मिस्त्री को साइकिल के पाटर्स को जल्द फिट करने के लिए कहा गया है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिपुल पांडेय ने फोन रिसीव नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...