लातेहार, अक्टूबर 23 -- वाहन जांच अभियान में 25 वाहनों पर चालान Latehar News: बालूमाथ, बारियातू, प्रतिनिधि। बालूमाथ और बारियातू प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया। शुक्रवार को डीटीओ उमेश मंडल एवं अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मकईयाटांड़ पुलिस पिकेट और बालूमाथ थाना के सामने दोपहिया वाहनों, बसों तथा अन्य भारी वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 45 वाहनों की जांच की गई। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान काटा गया। इनमें 22 दोपहिया वाहन, दो बसें और एक भारी वाहन शामिल हैं। अभियान के दौरान कुल 43,550 रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। वहीं, हाइवा से संबंधित नियमों के उल्...