लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के डाटम पातम जलप्रपात में डूबे दो युवक पांकी थाना क्षेत्र के रनेभरी गांव निवासी इम्तियाज अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र आसिफ अंसारी एवं बालूमाथ रहमत नगर निवासी जाकिर कुरैशी का 20 वर्षीय पुत्र आकिब कुरैशी का शव 22 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन की 30 सदस्यीय टीम ने सोमवार की सुबह से लगातार अभियान चलाकर दोपहर करीब बारह बजे शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने अन्य दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर जलप्रपात में घूमने और नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी दवरीका दूबे और थाना प्रभारी सत्येंद्र कु...