लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में पिछले 15 दिनों से पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क फेल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते डाकघर में लेन-देन समेत कई अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी वृद्धा पेंशनधारियों और आरडी (आवर्ती जमा) योजना के खाताधारकों को हो रही है। नेटवर्क बाधित रहने के कारण लोगों को समय पर अपनी राशि निकालने और जमा करने में दिक्कत हो रही है। डाकघर में अपना काम कराने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वहीं, वृद्धा पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों को अपनी राशि प्राप्त करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। आरडी योजना के तहत राशि जमा करने वाले खाताधारक भी परेशान हैं। लगातार 15 दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी रहने के बावजू...