लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि । सरकार की जन वितरण प्रणाली का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक आसानी से राशन पहुंचाना है, लेकिन मनिका प्रखंड के देवबार गांव के ग्रामीणों के लिए राशन लेना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव के राशन कार्डधारियों को हर महीने राशन लेने के लिए 15 किलोमीटर दूर केड़वाकरम स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान तक जाना पड़ता है। आने-जाने में उन्हें करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार दुकान पर पहुंचने के बाद सर्वर या लिंक नहीं रहने के कारण बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। गांव के कुछ लोग टेंपो से राशन लेने जाते हैं, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये किराया देना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर कई ...