लातेहार, सितम्बर 8 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने के मामले को लेकर सदर प्रखंड के धनकारा गांव में विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर बूथ संख्या-196, मनिका विधानसभा क्षेत्र के करीब 140 जीवित एवं पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Latehar News: धनकारा में 140 मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर विवाद, जांच के आदेशविवाद की जानकारी ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार बूथ संख्या-196 की बीएलओ रूमाना बीबी को करीब 140 मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित फॉर्म-7 दिए गए थे। आरोप है कि इनमें कई ऐसे मतदाताओं को मृत या गांव में निवास नहीं करने व...