लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: ​महुआडांड़, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महुआडांड़ हिंदू महासभा द्वारा दुर्गा बाड़ी परिसर में पूजन सामग्री वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। ​अध्यक्ष ने जानकारी दी कि डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, डीलर मंगल सोनी एवं दीपक प्रसाद की ओर से प्रत्येक छठ व्रती को ढाई-ढाई किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही जायसवाल समाज की ओर से प्रति व्रती ढाई-ढाई किलो गेहूं का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: छठ पर्व को लेकर घरों से बाजारों तक बढ़ी चहल-पहल यह वितरण 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से स्थानीय दुर्गा बाड़ी पर...