लातेहार, अक्टूबर 23 -- मजदूरों को मिले सुरक्षा उपकरण Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी साइडिंग में कार्यरत ट्रक अनलोडर मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। करीब छह दशक से लंबित सुरक्षा उपकरणों की मांग पर सकारात्मक पहल हुई है। छोटानागपुर बॉक्साइट एवं कोल वर्कर्स यूनियन के प्रयास से हिंडाल्को कंपनी ने 160 मजदूरों को सेफ्टी शू और हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। इससे मजदूरों में खुशी है। मजदूर भारी अयस्क उतारने के दौरान कई तरह के जोखिमों का सामना करते हैं। ऐसे में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता को श्रमिकों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मजदूरों की मांग को लेकर छोटानागपुर बॉक्साइट एवं कोल वर्कर्स यूनियन लगातार प्रयासरत थी। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के निर्देश पर कंपनी ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की। इसमें यू...