Latehar News: हिंडालको की चकला कोल माइंस ने शुरू किया किशोरी शक्ति कार्यक्रम, 400 छात्राओं को मिलेगा लाभ
लातेहार, अक्टूबर 16 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चकला कोल माइंस की ओर से किशोरियों के समग्र विकास के उद्देश्य से किशोरी शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत क्षेत्र की करीब 400 किशोरियों को जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को जागरूक बनाकर उनके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करना है। वर्तमान में यह कार्यक्रम श्री श्री उग्रतारा उच्च विद्यालय, दामोदर उच्च विद्यालय और राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, चंदवा में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं को शामिल किया गया है। चकला कोल माइंस के एचआर हेड प्रकाश साहू ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक किशोरियां ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव हैं। किशोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.