लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के हामी पंचायत में रविवार को मोहर्रम का चालीसवां पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सुलेमान मुंडारी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जम्मा मस्जिद पूर्व सदर इमरान खान, सेक्रेटरी अब्दुल मतीन,पूर्व सेक्रेटरी मजहर खान मौजूद रहे। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से जुलूस निकाला। जुलूस हामी से शुरू होकर हामी पंडरीटोली स्थित मोहर्रम मैदान पहुंचा। मोहर्रम मैदान में पहुंचने के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक खेल-कौशल एवं करतब प्रस्तुत किए। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास...