लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: लातेहार। छिपादोहर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, छिपादोहर थाना कांड संख्या 27/26, 4 अगस्त 2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या मामले के प्राथमिकी अभियुक्त जितेंद्र भुईयां, पिता मदन भुईयां, ग्राम कुचिला, थाना छिपादोहर को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हत्या मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...