लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की संध्या छह बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रतिभागियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: डीसी-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजापूर्वाभ्यास की प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित पूर्वाभ्यास में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के चयन के लिए चयन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रमों का अवलोकन किया। पूर्वाभ्यास एवं चयन प्रक्रिया में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव जावेद अख्तर, स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक आशीष टैगोर, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक दीप ओझा,...