लातेहार, अगस्त 12 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लातेहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में शाम छह बजे से रात आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना, लातेहार की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन एवं रिहर्सल 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी, लातेहार के सभागार में होगा। कार्यक्रमों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी साविता कुमारी, खेल पदाधिकारी आजेवेश त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव...