Latehar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक 7 अगस्त को
लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार, 7 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ अमित कुमार पासवान ने बताया कि बैठक में प्रखंड कार्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण की समय-सारिणी निर्धारित करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी, बारियातू थाना प्रभारी, सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वतंत्रता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.