लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के गढ़वाटांड़ स्टेडियम के किनारे कीचड़ से सनी सड़क से आने - जाने में करीब 100 से अधिक ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।यह सड़क ग्रामीणों के लिए एक तरह से मुसीबत बन गई है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी इस कीचड़ सड़क की सुध लेना जरूरी नही समझ रहे हैं। क्यो कि जाने पर उन्हें भी सड़क के कीचड़ का सामना करना पड़ सकता है। अर्जुन विश्वकर्मा, मुकेश राम,अजय राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम बनने के बाद बगल से ग्रामीणों को आने - जाने का रास्ता दिया गया है। 20 से 25 घर के लोग उस रास्ते से आते - जाते हैं। बारिश होने पर इस कच्ची सड़क पर कीचड़ हो गया है। उन लोगो ने बताया कि विधायक को करीब ढाई महीने पहले आवेदन देकर सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नही हो पाया ...