लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार। सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस अधिकारियों को शनिवार की शाम पुलिस इंस्पेक्टर बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विदायी दी गयी। । सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों में सब इंस्पेक्टर हरिमोहन दशा, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और सहायक अवर निरीक्षक गोपाल सिंह शामिल हैं। विदाई समारोह में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके लकड़ा, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भगत समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कमी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...